कमाई भले ही कम हो तब भी तिजोरी में रहेगा धन का अम्बार, चाणक्य के ये 5 नियम करेंगे हर सपना साकार

आप भी आचार्य चाणक्य की नीतियों पर अमल करके जीवन को खुशहाली और सुख शांति से भर सकते हैं। आचार्य का नीतिज्ञान कठोर अवश्य है लेकिन आमजन के लिए फायदेमंद है।                                                                    

                                                                       



आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। वे तक्षशिला विश्व विद्यालय के आचार्य थे। उन्होंने अपने जीवन काल में राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, सामाजिक शास्त्र और कृषि शास्त्र से सम्बंधित कई महान ग्रन्थ लिखे, जिनका अनुसरण करके आज भी उनके अनुयायी इनका लाभ लेते हैं। हज़ारो साल पहले कही गयीं उनकी नीतियां आज भी अनुसरणीय हैं। 




आप भी आचार्य चाणक्य की नीतियों पर अमल करके जीवन को खुशहाली और सुख शांति से भर सकते हैं। आचार्य का नीतिज्ञान कठोर अवश्य है लेकिन आमजन के लिए फायदेमंद है। 

आज के लेख में, आचार्य जी के बताये पांच ऐसे नियम जिनका पालन करके आपके घर में कम कमाई होने के बावजूद भी धन के अम्बार लगे रहेंगे :


और पढ़ें :   जब वाहन चला रहें हों, तो किन बातों का रखना होता है खास ख्याल - Driving Tips 


धन को जमा करने से ज्यादा जरूरी है ये काम 

अगर आपकी कमाई कम है लेकिन आप चाहते हैं कि धन बढ़ता जाये तो आचार्य के अनुसार आपको धन का निवेश करना आना चाहिए। पैसे को तिजोरी में रख कर पैसा एक न एक दिन ख़त्म हो ही जाता है या उतने का उतना ही रहता है लेकिन अगर पैसे को सही जगह पर लगा दिया जाये मतलब निवेश कर दिया जाये तो उसमे निरंतर वृद्धि होगी ऐसे में आप धनवान बन सकते हैं। 

अपने काम में निपुणता 

चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने कार्य में निपुण हो जाते हैं एक न एक दिन वो अपने अपार सफलता हासिल करते हैं। आप अपनी निपुणता या महारत के दम पर अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा दो कदम आगे रहेंगे साथ ही जीवन में नए अवसर भी मिलते रहते हैं इसलिए अपने काम में महारत हासिल करनी चाहिए। 



समय का सदुपयोग करें  

चाणक्य नीति कहती है कि समय ही सबसे बड़ा धन है इसलिए हमेशा समय का सही उपयोग करना चाहिए। समय को बर्बाद करना काफी नुकसानदायक हो सकता है इसलिए खाली समय में भी कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। समय के सदुपयोग से पैसा खिंचा चला आता है। समय का सदुपयोग करने वाले लोग चाहे कम कमाएं लेकिन इनकी तिजोरी कभी खाली नहीं होती। 



गलत तरीकों से न कमाएं 

चाणक्य कहते हैं कि अगर धन कमाने के लिए गलत और गैर कानूनी तरीके अपनाते हैं तो आपके पास धन बहुत मात्रा में आता जरूर है लेकिन लम्बे समय तक किसी के भी पास रहता नहीं है। कहीं न कहीं खर्च हो जाता हैं। देखा गया है कि ऐसा पैसा ज्यादतर कोर्ट कचहरी या बीमारियों के इलाज में ही खर्च होता है, साथ में ही समाज में बेइज्जती होती है। किसी की बद्दुआएं लेकर कमाया पैसा कभी भी वो ख़ुशी नहीं देता जो मेहनत से कमाए गए पैसे से मिलती है। इसलिए हमेशा ही मेहनत की कमाई करें। 

सादा जीवन जियें 

उन लोगों का धन कभी ख़तम नहीं होता या व्यर्थ नहीं जाता जो सादगी से जीवनयापन करते हैं। केवल जरूरत की जगह पर ही खर्च करना बहुत अच्छी आदत है इसे अपनाना चाहिए। अगर पैसे को सही व् जरूरत की जगह पर खर्च करने की आदत पड़ जाये तो तिजोरी कभी खाली हो ही सकती। जीवन में जितनी ज्यादा सादगी होगी जरूरतें उतनी ही कम होंगी तो खर्च में काम होगा, इस तरह से कम कमाई के बावजूद तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ