काटने के बाद हाथों में रह जाती है प्याज और लहसुन की Smell : अपनाएं इन Tricks और Tips को ..

 






बेशक प्याज और लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ा  देता है, प्याज और लहसुन के बिना सब्ज़ी या बिरयानी का स्वाद अधूरा ही रह जाता है , लेकिन प्याज या लहसुन काटने के बाद इनकी तेज महक हाथो में ही घंटो तक बनी रहती हैजो अपने से ज्यादा दूसरों को महसूस होती  है। प्याज- लहसुन में मौजूद सल्फर के कारण ऐसा होता है।  आज के इन  आसान Tips और Tricks  को आजमा कर आप इस समस्या का समाधान पा  सकते हैं : 


नमक :

 प्याज और लहसुन की Smell हटाने के लिए नमक का इस्तेमाल हाथ धोने के लिए किया जा सकता है।  सादे साबुन या Hand Wash  और नमक एक साथ हाथ में लेकर धोने से यह समस्या दूर हो जाती हैं साथ ही यह यह स्क्रबर के तौर पर काम करेगा। 

यह भी पढ़ें :       " सुखमय वैवाहिक जीवन : क्या कहती है चाणक्य नीति " 

निम्बू का रस :

निम्बू के रस की 2 -3 बूंदे हाथों  पर लगाने के बाद हाथ आपस में मल लें।  बाद में हाथ पानी से धो लें। इससे प्याज और लहसुन की दुर्गन्ध चली जाती है।  


स्टील का बर्तन :

स्टील के बर्तनों में मौजूद धातुओं के गुणों के साथ जब प्याज और लहसुन में मौजूद सल्फर प्रतिक्रिया करता है तो उसकी महक काम हो जाती है।  स्टेनलेस स्टील के चम्मच या गिलास आदि से हाथ रगड़ने से भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती हैं। 


टूथपेस्ट :

आपके Bathroom में रखा Toothpaste भी समस्या का समाधान हो सकता है।  टूथपेस्ट की खुशबू से प्याज लहसुन की महक से ख़त्म हो जाती है। लेकिन ध्यान रहे टूथपेस्ट सिम्पल वाला हो यानि फ्लोराइड बेस्ड हो , जैल वाला न हो। 


यह भी पढ़ें :   एक मन्दिर जहाँ देवता को पिलायी जाती है सिगरेट 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ