एक्सरसाइज़ नहीं करना चाहते तो जरूर करे ये 3 एक्टिविटीज , Body रहेगी फिट और एक्टिव

 

Exercise केवल वज़न कम करने के लिए नहीं होती बल्कि Body को Fit रखने के लिए भी की जाती हैं लेकिन वक्त की कमी के कारण आप Exercise नहीं कर पा रहे हैं तो फिट बॉडी के लिए ये 3 Activities जरूर Try करें 

  
                                                     
                               
                                                Image Credit : en.wikipedia.org


Exercise करना कई लोगों की रोज की रूटीन होती हैं लेकिन कई कारणों से कभी कभी Exercise को स्किप भी करना पड़ जाता है, लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो Exercise करते ही नहीं या वक्त की कमी के कारण कर नहीं पाते। ऐसे में आप कुछ आसान सी Activities को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं जिससे बॉडी रहेगी एकदम Fit और Active . ये Activities कौन  सी हैं आइये जानते हैं 


1.   हर एक घंटे के बाद 2 मिनट Walk  करें ( 2 Minute Walk Per Hour )


 जिस दिन एक्सरसाइज न कर पाए हों तो उस दिन टहलना भी काफी फायदेमंद हो सकता है।  हर दिन काम करते हुए भी आप 2 मिनट के लिए इधर उधर टहल सकते हैं, चाहे आप ऑफिस में हैं या अपनी दूकान में हो हर एक घंटे के बाद 2 -2 मिनट के लिए टहलते रहने से  Body एक्टिव रहती है साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहती है 


2. रस्सी कूदना (Skipping) 


                                                                    

 

रस्सी कूदना अपने आप में एक शानदार Exercise है।  अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते तो हर दिन आधा घंटा रस्सी कूदना भी लाभदायक साबित होता है। इससे काफी सारी कैलोरीज़ बर्न की जा सकती है।  लगातार न रस्सी न कूद सकते हो तो रुक रुक कर भी ऐसा किया जा सकता है।  इसके लिए आपको Practice की काफी जरूरत रहेगी। रस्सी कूदना Fit Body के लिए तो फायदेमंद है है साथ ही मजबूत मांसपेशियों के लिए भी जरूरी है।  Skipping से Heart की कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। रस्सी कूदने से ज्यादा Oxygen फेफड़ों  में जाती है जिससे Blood Circulation  भी अच्छा बना रहता है। बच्चे अगर नियमित रूप से रस्सी कूदें तो इससे लम्बाई भी बढ़ती है। 


3.  सीढ़ी चढ़ना ( Stairs Climbing) 


सीढियाँ चढ़कर भी Body को Fit रखा जा सकता है।  इससे काफी केलोरीज़ Burn की जा सकती हैं।  इससे टांगे और Heart मजबूत होंगे। अगर आप 60 Steps भी 1 मिनट में चढ़ें तो हिप्स और टांगो का Extra फैट काम किया जा सकता है।  वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल Control करने में यह Activity काफी लाभ दे सकती है 

ये तीनो ही Activities आपको Stamina बढ़ाने में मदद कर सकती हैं साथ ही कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में लाभकारी हैं।  अगर एक्सरसाइज न कर पाएं तो इन एक्टिविटीज से आप एक्सरसाइज की कमी को पूरा कर सकते हैं 


आदि ब्रह्मा, एक खूबसूरत जगह में, एक खूबसूरत मन्दिर : आदि ब्रह्मा, हिमाचल प्रदेश 


अकेले हो गए हैं बोर, तो Group में करें Exercise.. मिलेंगे 6 फायदे


Gupt Amarnath: shiv gufa Beautiful Natural Cave in Himachal Pradesh शिव गुफा, धारली


हमेशा रहते हैं कंगाल - माँ लक्ष्मी की कृपा नहीं होती ऐसे लोगों पर : चाणक्य नीति 


सुखमय वैवाहिक जीवन : क्या कहती है चाणक्य नीति  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ