अकेले हो गए हैं बोर, तो Group में करें Exercise.. मिलेंगे 6 फायदे

भाग दौड़ की इस जिंदगी में जीवन काफी बोर और तनाव वाला हो गया है तो रोजाना Exercise की आदत डालें। रोजाना Exercise करने से जिस्म और दिमाग दोनों ही Fresh रहते हैं इससे न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि मन और दिमाग भी चुस्त दुरुस्त रहते हैं। बहुत से लोग रोजाना Exercise करते हैं लेकिन वे रोजाना अकेले एक्सरसाइज कर करके बोरियत भी महसूस करने लगते हैं 





ऐसे में उन लोगों को मोटिवेशन की जरुरत होती है जिससे एक्सरसाइज करना बोरियत भरा काम न लगे , इसके लिए उन्हें ऐसा Group बनाकर एक्सरसाइज करनी चाहिए जिसमे उनके फ्रेंड सर्किल के लोग हों जिनके साथ हंसी मजाक करते हुए,Gossip करते हुए एक्सरसाइज की जा सके। Group में एक्सरसाइज करना शारीरिक और मानसिक रूप से काफी फायदेमंद होगा। 


आज के इस लेख में आइये जानते हैं Group Exercise के फायदे क्या क्या हैं :


1.  Time का Importance   

जब आप दूसरे लोगों के साथ एक ही जगह पर रोजाना Exercise करेंगे तो आप टाइम का Importance समझ सकेगें। यदि आप घर पर ही अकेले Exercise करते हैं तो कभी भी टाइम निकाल  लेते हैं लेकिन ग्रुप में करना हो तो आप को समय का पाबंद होना चाहिए। क्योंकि वहां Timing Fix होगी और समय पर ही अपना काम करना होगा। 


2.   Self Confidence  

 ग्रुप एक्सरसाइज करने से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा ,जब आप दूसरे लोगों से बेहतर करना सीख जाते हैं तो स्वाभाविक रूप से आप खुद को दूसरों से बेहतर मानते हैं।  लोग भी आपकी प्रशंसा करते हैं जिससे आप का आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ता है। 


3.  Team Spirit

जब कई लोग एक ही काम टीम बनाकर करते हैं तो उनमें एक नई भावना का विकास होता है जिससे उनमे कोई काम मिलजुल कर ,एक दूसरे की मदद करके पूरा करने की भावना पैदा हो जाती है इसी भावना को Team Spirit कहा जाता है। इससे किसी काम को और ज्यादा बेहतर तरीके से करने का उद्देश्य भी मिल जाता है। ग्रुप एक्सरसाइज में टीम स्पिरिट का फायदा उठाया जा सकता हैं। 

ये भी आपके लिए रोचक हो सकता है :




4. Connectivity   

Group Exercise के दौरान आप अपने Friend Circle  के साथ साथ उनके Friend Circle के साथ भी Connect हो सकते हैं उनसे अपना मेलजोल बढ़ा सकते हैं, इससे आपका अपना Friend Circle भी बढ़ता है जिससे अपने सुखदुख उनके साथ शेयर कर सकते हैं, जिससे आपकी बोरियत भी दूर हो सकती है और आपका तनाव भी घट सकता है। 

     

                    



5. Motivation 

Group के साथ Exercise करने से Exercise के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दूसरे लोगों को देख देख कर एक्सरसाइज करने की इच्छा और ज्यादा प्रबल होगी जिससे आपको Exercise बोर काम नहीं लगेगा। Groups में कई तरह के लोग अलग अलग उम्र के लोग एक दूसरे की प्रेरणा बन सकते हैं,दूसरे लोगों की क्षमता का पता चलता है जिससे आप चाहें तो अपना Comparison कर सकते हैं। 


ये  भी आपके लिए रोचक हो सकता है :




6.  स्पर्धा की भावना 

दूसरों को बेहतर करता देख आप में भी उन से भी बेहतर करने की भावना विकसित होती जाती हैं जिसे स्पर्धा की भावना कहा जाता है। ग्रुप में आप ज्यादा अच्छा कर सकते हैं इससे Exercise के प्रति उत्साह भी बढ़ता है जिससे आप ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करते हैं।  


वास्तव में ही Exercise हमारे लिए काफी जरूरी और फायदेमंद है अगर उत्साह और प्रसनचित होकर की जाये। इससे शारीरिक और मानसिक व्याधियों से बचा जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ