लिंगड़: औषधीय गुणों से भरपूर है हिमाचल के पहाड़ों में उगने वाला लिंगड़

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की जंगली जड़ी बूटियां पाई जाती हैं जो विभिन्न तरह के औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इनमे से कुछ को बतौर सब्ज़ी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी ही एक जंगली सब्ज़ी है लिंगड़.. यह हिमाचल के अलावा दुनिया के कई अन्य देशो में प्राकृतिक रूप से उगता है..हिमाचल में यह 1800 मीटर से 3000 मीटर की ऊंचाई पर मिलता है.. 


यह भी आपके लिए रोचक हो सकता है :



                                                     
                                             
लिंगड़: औषधीय गुणों से भरपूर है हिमाचल के पहाड़ों में उगने वाला लिंगड़

      लिंगड़                    Photo: By the Author


यह भी आपके लिए रोचक हो सकता है :




हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ की देव संस्कृति देश और विदेश के लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है। यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता को निहारने के लिए लाखों पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं लेकिन इन सब से अलग हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां और पर्वत शृंखलाएँ अपनी जड़ी बूटियों और अन्य बेहद स्वादिष्ट व् लज़ीज़ फल और सब्ज़ियों के लिए भी विख्यात हैं। यहाँ पर कई तरह के फलों और सब्जियों का व्यापारिक तौर पर उत्पादन होता है लेकिन कई ऐसी चीज़ें हैं जो केवल प्राकृतिक रूप से पैदा होती हैं जैसे लिंगड़, गुच्छी, कचनार, जंगली मशरूम, तरड़ी आदि। 



                                                                     
लिंगड़ का पौधा

                 लिंगड़ का पौधा             Photo:By the Author


यह भी आपके लिए रोचक हो सकता है :


                
लिंगड़, गर्मियों के मौसम की बेहद स्वाद और पौष्टिक सब्ज़ी है जो कुदरती तौर पर 1800 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर पायी जाती है। जमीन में से पहले पतली पतली डंठियाँ निकलती हैं बाद में ये कुछ मोटी हो जाती हैं, यह लम्बाई में 6 इंच से 15 इंच तक लम्बे हो सकते हैं। लिंगड़, ऊपर से घुमावदार होते हैं और इन पर फर या रेशे होते है जिन्हे साफ़ कर कर सब्ज़ी बनाई जाती है। गाँव के लोग जंगलों से लिंगड़ इकठ्ठा कर लेते हैं और स्थानीय बाज़ारों में बेचते हैं इससे उन्हें कुछ आय हो जाती है और शहर के लोगों को बेहद स्वाद व् पौष्टिक व्यंजन खाने को मिल जाता है। लिंगड़ महीने दो महीने के लिए ही उपलब्ध होता है,इसलिए सब्ज़ी खाने के साथ ही इसका अचार भी बनाते हैं जो साल भर चलता हैं। लिंगड़ खाने में कुछ कुछ खट्टा होता है इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो हमारे लिए काफी लाभदायक होते हैं। लिंगड़ को अंग्रेजी में Fiddlehead Fern कहते हैं। इसमें कैल्शियम ,मैग्नेशियम,आयरन,ज़िंक भरपूर मात्रा में होता है। लिंगड़ मधुमेह के रोगियों के लिए लाभदायक होता है। लिंगड़ बर्फीली ठंड वाले मध्यम ऊंचाई के इलाको में पाया जाता है लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है।  


ये भी आपके लिए रोचक हो सकता है:




   
लिंगड़: औषधीय गुणों से भरपूर है हिमाचल के पहाड़ों में उगने वाला लिंगड़

Fiddlehead Fern in Prashar  Photo: By the Author



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ