प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहले 30 जिलों में हिमाचल का जिला मण्डी नम्बर 2 पर

PMGSY के अंतर्गत साल 2021 -2022 में पुरे भारत में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले 30 ज़िलों की सूची केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई है. इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार ज़िलों के भी नाम आये हैं जोकि प्रदेशवासियों के लिए ख़ुशी की बात है।  

                                                                           
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना:  श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहले 30 जिलों में हिमाचल का जिला मण्डी नम्बर 2 पर
 


खबर विस्तार से 

वर्ष 2021 -2022 के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारत के 30 जिलों की सूची केंद्र सरकार ने जारी की है जिसमे हिमाचल प्रदेश चार जिले शामिल हैं। PMGSY के तहत सड़क निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने जिलों में जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले ने झटका है। हिमाचल का जिला मण्डी दूसरे स्थान पर है। मण्डी जिला के अलावा हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ,चम्बा और शिमला जिलों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मण्डी जिला में इस अवधि (2021-2022) में 421.88 किलोमीटर सडकों का निर्माण किया गया है। 


 हिमाचल ख़त्म हो रहा है : एक विश्लेषण,  एक विचार 



प्रदेश के जिला काँगड़ा में इसी अवधि में 244.075 किलोमीटर सड़के बनाई गयीं काँगड़ा 20वें स्थान पर है, चम्बा जिला में 238.216 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाई गयीं, चम्बा 30 जिलों में 21वें नंबर पर है जबकि चौथा जिला शिमला 28वें नंबर पर है यहाँ 211.465 किलोमीटर लम्बी सड़कें 2021 -2022 के दौरान बनाई गए बनाई गयीं। 


केंद्रीय कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए सभी जिलों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 


Devi Dhumawati Temple धूमावती मन्दिर Mandi, Himachal Pradesh   


 Ek Mandir Jaha Dev ko Pilaye Jati Hai Cigarette 


Gupt Amarnath: Beautiful Natural Cave in Himachal Pradesh शिव गुफा, धारली


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ