Mata Baglamukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh


Mata BaglaMukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh

Temple Bagla Mukhi, Bharadi, Thunag


सबसे पहले हमारे सभी पाठकगणों का हमारे साथ बने रहने के लिए दिल से शुक्रिया, प्रिय पाठकों इस ब्लॉग या पेज पर हम आपको भारत की उत्तर दिशा में बसे हुए,प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के सुन्दर स्थानों से अवगत करवाते हैं,जिन्हे देखने के लिए भारत के अलावा दुनिया के कई देशो से लोग यहाँ आते हैं। हिमाचल प्रदेश मात्र एक भूखंड नहीं,यह देवभूमि है,जहाँ देवी देवताओ का वास है। हिमाचल का अर्थ ही है, हिमालय के आँचल में बसा हुआ। यहाँ के खूबसूरत नज़ारों को जो एक बार देख ले, उसका मन बार बार यहाँ आने को लालायित रहता है। उन्ही खूबसूरत नज़ारों को हम अपने ब्लॉग lookhimachal.com के Post के जरिये दुनिया के कोने कोने में पहुँचाने का प्रयास करते हैं। 

और पढ़ें :



आज के इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी के एक बेहद सुन्दर रमणीय स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के लिए हर साल हज़ारों देसी विदेशी पर्यटक आते हैं अगर आप  भी प्रकृति का दीदार करना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं और कुछ पल प्रकृति की गोद में बिताएं। 


Mata BaglaMukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी की सराज घाटी ने अपनी प्राकृतिक  खूबसूरती के लिए  भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अपनी पहचान बनाई हुई है। सराज घाटी मण्डी जिला की खूबसूरत घाटियों में से एक है। प्रसिद्ध सराज घाटी, शिकारी देवी और कमरुनाग क्षेत्र  की ऊँची पहाड़ियों से शुरू होकर चैलचौक, गोहर,कैलोधार आदि क्षेत्र से होते हुए कुल्लू जिला की सीमा पर नगवाईं, बंजार, सैंज आदि प्रसिद्ध इलाकों तक फैली हुई है। सराज वैली मण्डी जिला का बाहरी क्षेत्र है जो लगभग 3350 मीटर तक की ऊंचाई तक है। 
इस लेख से सम्बंधित वीडियो देखें :

सराज घाटी थुनाग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरहाग में देवदार के घने जंगलों में माता बगलामुखी का एक प्राचीन मन्दिर है जो पहाड़ी पेगोडा शैली में बनाया गया है।  यह मन्दिर अपने आप में हिमाचल की देव संस्कृति और पहाड़ी शैली का जीता जागता नमूना है। यह मन्दिर देवी देवताओ के प्रिय देवदार के घने जंगल के बीचों  बीच देवदार की लकड़ी से ही बनाया गया है। इसे देखने और देवी बगलामुखी के दर्शन करने के लिए यहाँ हज़ारों लोग हर साल आते हैं। 

और पढ़ें :


 मन्दिर के पुजारी के अनुसार हज़ारों साल पुराना यह मन्दिर एक श्मशान भूमि पर बनाया गया है जहाँ आसपास के गाँवों लोग मृत शरीरों को जलाया करते थे। यहाँ आज भी उस जगह समय समय पर देवी के नाम से धुना लगाया जाता है। नवरात्रों के दौरान यहाँ दूर दूर से भक्त लोग आते हैं और माता का गुणगान करते हैं। 

यह वीडियो आपके लिए रोचक हो  सकता है :     

Jalpa Devi ll Hill Area ll A Beautiful Place to Visit : Himachal Pradesh


Jalpa Devi Temple


 
इस मन्दिर के पास ही लगभग 4 बीघा भूमि पर एक नेचर पार्क का निर्माण किया गया है जहाँ पर यहाँ आने वाले लोगों का तांता लगा  रहता है। ग्राम पंचायत मुरहाग द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत इस पार्क का निर्माण कराया गया है इसलिए इस पार्क को मनरेगा नेचर पार्क के नाम से जाना जाता है। जंगल के बीचोंबीच इस पार्क में बच्चो के लिए झूलों के अलावा एक कृत्रिम झील भी बनाई गई है जहाँ बच्चे पैडल बोट का मज़ा लेते हैं। 


Mata BaglaMukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh




Mata BaglaMukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh




Mata BaglaMukhi Temple, Thunag - मनरेगा नेचर पार्क Saraj Valley, Himachal Pradesh

Manrega Park View 



सच मानिये दोस्तों यह स्थान वाकई में खूबसूरत है प्रकृति के बेहद नज़दीक है। यहाँ जंगल के बीच घूमना अपने आप में एक नया अनुभव देता है। गर्मी के मौसम में यहाँ, तापमान मैदानी इलाकों की अपेक्षा काफी कम होता है। सर्दी के मौसम में यहाँ भारी मात्रा में बर्फ़बारी होती है। मण्डी जिला मुख्यालय से लगभग 60 -65 किलोमीटर दूर इस स्थान पर किसी भी प्रकार के वाहन  द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। मण्डी से वाया चैलचौक या वाया पंडोह यहाँ आया जा सकता है। साल भर यहाँ आया जा सकता है। 

यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकती है :




प्रिय पाठकों ,यदि आपको हमारा यह सफरनामा पसंद हो तो आप हमें Follow जरूर कर लेँ ताकि हमारे नए Post शीघ्र आप तक पहुंचे .. आप इन लेखों से सम्बंधित वीडियो हमारे   YouTube Channel ,   पर देख सकते हैं ... videos पसन्द आएं तो video को Like और Channel को  Subscribe जरूर करें ताकि हमारे Videos आप तक पहुँचते रहें।            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ